Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर में अमन-चैन के साथ रखे जा रहे रोजे, कांग्रेस नेता मोहम्मद आलम ने दिया एकता का संदेश

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर। पवित्र माह रमजान के दौरान गदरपुर क्षेत्र में आपसी भाईचारे, अनुशासन और सौहार्द का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के समाज से जुड़े कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आलम ने बताया कि सभी रोजेदार शांतिपूर्वक और पूर्ण आस्था के साथ इबादत में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि रमजान केवल उपवास का महीना नहीं, बल्कि आत्मसंयम, सेवा और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। रोजेदार सुबह सहरी के बाद पूरे दिन संयम और धैर्य के साथ रोजा रख रहे हैं तथा शाम को इफ्तार के समय मस्जिदों और घरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कई स्थानों पर सामूहिक इफ्तार का आयोजन भी हो रहा है, जहां लोग मिल-जुलकर रोजा खोलते हैं और आपसी भाईचारा मजबूत कर रहे हैं।
आलम ने बताया कि युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभा रहा है। जरूरतमंद और असहाय परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है ताकि वे भी रमजान की खुशियों में शामिल हो सकें।
प्रशासन द्वारा भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं, जिससे पूरे माहौल में सौहार्द और सुरक्षा बनी हुई है।
अंत में मोहम्मद आलम ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पवित्र महीने में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखें तथा समाज में एकता का संदेश फैलाएं। गदरपुर में इस समय धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द की सुंदर तस्वीर देखने को मिल रही है।

Advertisement
Advertisement