Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
भाजपा की प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूरे होने पर गदरपुर में पहली बार विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

भाजपा की प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूरे होने पर गदरपुर में पहली बार विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


गदरपुर। भाजपा सरकार के सेवा सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर नगर में पहली बार विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन 26 मार्च 2025 दिन बुधवार को राजकीय इण्टर कालेज में आयोजित किया गया है।
    जानकारी देते हुए नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में पुरुष, महिला विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र बनने, दिव्यांग जनों को बैसाखी व्हीलचेयर, कान की मशीन इत्यादि की आवश्यकता हो तो उनके आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर बहुउद्देशीय शिविर में उनका आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड, राशन कार्ड, मार्कशीट सनद,  आधार कार्ड या पहचान पत्र, इसके अलावा नगरपालिका संबंधी अन्य प्रकार की योजनाओं की भी जानकारी दी जायेगी।
    पालिकाध्यक्ष श्री गुम्बर ने बताया कि शिविर के शुभारम्भ से पूर्व सुबह प्रातः 7 बजे मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया, जो गूलरभोज रोड स्थित एसएस पब्लिक स्कूल से प्रारम्भ होगी और गूलरभोज रोड से होते हुए महेन्द्र पेट्रोल पंप से होकर प्रारम्भ स्थल पर समाप्त होगी। इस दौड़ में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि सहित काफी संख्या में लोग भाग लेंगे। शिविर का शुभारम्भ प्रातः 11 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 11.30 बजे से 1.30 बजे तक, सपनों की उड़ान दोपहर 1.30 बजे से 3.00 बजे तक, विकास की झलक 3 बजे से 5 बजे तक, सांस्कृतिक संध्या 5 बजे से 7 बजे तक होगी। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक इंद्र आर्य द्वारा गायन की प्रस्तुति करेंगे। मनोज गुम्बर ने नगर व क्षेत्र की जनता से अपील की है चिकित्सा शिविर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्य में पहुंचकर लाभ उठायें। पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने कहा कि हमारे प्रदेश के युवा एवं यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश में चैमुखी विकास हो रहा है उत्तराखंड में हर व्यक्ति को इसका लाभ मिल रहा है। पूरा प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।
   पालिकाध्यक्ष ने कहा कि श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में गदरपुर में विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया है जिससे लोगों को इसका पूरा-पूरा लाभ मिल सकेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You missed