Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के  आहावान पर गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ़ जोरदार नारेबाजी की व सीएम के नाम ज्ञापन भेजा।

   शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि आशाओं को विभाग से संबंधित अभियान एवं सर्वे में लगाया जाता है, आशा कार्यकर्ताओं को नवजात शिशु की सेवा के साथ साथ सारे काम करने पड़ते हैं, लेकिन सरकार द्वारा आशाओ के कार्यों के अनुरूप पैसा नहीं दिया जाता हैं, जिससे आशाओं में काफ़ी रोष व्याप्त है।

  कहा कि आशाओ को कार्यों के अनुरूप पैसा मिलना तो दूर की बात है, लेकिन वादा किया गया पैसा भी नहीं मिल रहा है। बताया कि आशाओं की ट्रेनिंग लगातार चलती रहती है, लेकिन ट्रेनिंग में मिलने वाला पैसा इतना नही होता है कि दूर दराज से आने वाली आशाये अपना भाड़ा भी दे सके। 

   उन्होंने सीएम को मांग पत्र भेजते हुए मासिक मानदेय नियत करने, डीजी हेल्थ की आशाओं से मानदेय को लेकर बनाए गए 2021 के प्रस्ताव को लागू करने, आशाओं को विभिन्न  मदो के लिए दिए जाने वाले पैसों को कई कई महीनो तक लटकाने की वजह हर महीने अनिवार्य रूप से देना, आशाओं को ट्रेनिंग व पल्स पोलियो के दौरान प्रतिदिन ₹500 रुपए मानदेय भुगतान करने की मांग की है।

    आशाओं ने जल्द से जल्द मांगो के समाधान करने की मांग की है व उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मांगे हमारी मागे पूर्ण नहीं होती है तो राज्यव्यापी आंदोलन को बाध्य होंगे।

    इस मौके पर ममता पानू, माया देवी, लक्ष्मी रावत, नीलम, सरिता, स्वर्ण कौर, मंजू, जसविंदर कौर, कृष्णा त्रिपाठी, वंदना, सीमा, हेमा, तारा, सुरेंद्र, परमजीत, शीला, पुष्पा सहित काफी संख्या में आशाये मोजूद रही।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।