Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर।  दिनांक 18.02.2024 को वादी मुकदमा श्री आसिफ पुत्र आरिफ निवासी लखनऊ कॉलोनी थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर द्वारा उपस्थित थाना आकर एक तहरीर जिसके अनुसार दिनांक 18.02.2024 को उसके घर के बाहर खडी उसकी मोटरसाईकल रजि0 नम्बर UK 06 AE 7689को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है, जिसके आधार पर थाना गदरपुर पर दिनांक 18.02.2024 को FIR NO 52/24 U/S 379 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया।

    मो0 साईकिल चोरी की घटनाओ के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के निर्देशन मे, व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व मे तत्काल पुलिस टीमो का गठन किया गया उक्त टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी कैमरो का अवलोकन कर, सी.सी.टी.वी मे दिखाई दे रहे संदिग्धो की पहचान हेतु पतारसी सुरागरसी कर, तथा मुखबिर खास मामूर किये गये प्राप्त संदिग्थो की पहचान कर दिनांक 19.02.2024 को मुखबिर की सूचना पर गूलरभोज अंदर बाईपास के नीचे अभियुक्त साजिम पुत्र मुस्ताक निवासी भोला कॉलोनी वार्ड नंबर 2 थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर को चोरी की मोटरसाइकिल नंबर uk06 AE 7689 के साथ समय करीब 17.45 बजे गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस पुलिस लिया गया अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय से समक्ष पेश किया जा रहा है ।

 गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –

 1 -साजिम पुत्र मुस्ताक निवासी भोला कॉलोनी वार्ड नंबर 2 थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर

  बरामदा माल का विवरण-

1. मोटरसाईकल रजि0 UK 06AE 7689

पुलिस टीम में 

1–soश्री भुवन चंद्र जोशी 

2–उपनिरीक्षक श्री बसंत प्रसाद

3- कांस्टेबल ललिता प्रसाद

4- होमगार्ड दीपक शर्मा

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।