Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

कथा में सुदामा चरित्र तक के चित्रण का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया

गदरपुर। पुरातन श्री सनातन धर्म मन्दिर में श्रीमद भागवत ज्ञान सप्ताह कथा महोत्सव के अंतिम दिन का शुभारंभ गणेश पूजन, श्रीभागवत जी की पूजा के साथ किया गया है।

   मंगलवार दोपहर व्यास पूजा, श्रीमद भागवत जी, पूजन के बाद मध्यप्रदेश से पधारे कथा वाचक आचार्य शिव प्रसाद अग्निहोत्री जी द्वारा कथा रूपी गंगा में इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें एवं अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला श्री रास लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध, कुबजा उद्धार, रुक्मणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया।

    कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंत्र मुग्ध होकर कथा श्रवण की, कथा के दौरान श्रद्धालु जन भाव विभोर हुए।

    आज कथा प्रारंभ होने से पूर्व व्यास पूजा संजीव झाम एवं श्रीमती लीना संजीव झाम व धर्मेंद्र कश्यप एवं नीरज कश्यप के द्वारा करवाई गयी, एवं प्रसाद की सेवा भी झांम एवं कश्यप परिवार द्वारा संयुक्त रूप से दी गई। पुरातन श्री सनातन धर्म सभा की ओर से दोनो परिवारों को बहुत-बहुत बधाई एवं आभार।

   इस मौके पर पंडित रवि शुक्ला, सभा के अध्यक्ष मनोज कश्यप, कोषाध्यक्ष संजीव पपनेजा, ज्ञानचंद बजाज, श्रीप्रसाद तिवारी, गुलशन मुरादिया, जीतू गुप्ता, अक्षित गगनेजा, साहिल गाबा, गोल्डी गगनेजा, महिला मंडल अध्यक्ष चंचल चावला, अनिता भुसरी, नीलू कोचर, प्रीति मदान, ज्योति धमीजा, निधि तेजवानी, भावना ठाकुर, रेखा गाबा, श्रीमती मुखर्जी, श्रीमती जैन आदि सहित सैंकड़ों श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement