
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
प्रेस वार्ता
सुरेश कम्बोज ने दी जानकारी, 27-28 सितम्बर को रतनपुरा नवाबगंज में लगेगा शहीद उधम सिंह यादगार किसान मेला
पंजाब-हरियाणा समेत कई क्षेत्रों से पहुंचेंगे किसान, आधुनिक ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों की लगेगी प्रदर्शनी

गदरपुर खबर रतनपुरा नवाबगंज। मीरी पीरी खालसा अकैडमी, रतनपुरा नवाबगंज में 27 एवं 28 सितम्बर 2026 को शहीद उधम सिंह यादगार किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। किसान मेले का आयोजन सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा। मेले में उत्तराखंड सहित पंजाब, हरियाणा और अन्य क्षेत्रों से किसान एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग पहुंचेंगे।
आयोजकों एवं क्षेत्र के किसानों ने बताया कि किसान मेले में आधुनिक कृषि तकनीक और खेती में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में छोटे ट्रैक्टर, कृषि मशीनें तथा किसानों के लिए उपयोगी आधुनिक उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे किसान इन तकनीकों की जानकारी मौके पर प्राप्त कर सकेंगे।
किसानों का कहना है कि आधुनिक मशीनरी और नई कृषि तकनीकों की जानकारी मिलने से खेती का काम अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही किसानों को अपनी खेती में नई तकनीक अपनाने तथा उत्पादन एवं आय बढ़ाने के लिए उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी।
आयोजकों ने अधिक से अधिक किसानों से किसान मेले में पहुंचकर आधुनिक कृषि उपकरणों एवं तकनीकों की जानकारी लेने की अपील की है। किसान मेले का आयोजन मीरी पीरी खालसा चैरिटेबल ट्रस्ट, मीरी पीरी खालसा दल नवाबगंज तथा क्षेत्र के किसान एवं इलाका वासियों के सहयोग से किया जा रहा है।
स्थान: मीरी पीरी खालसा अकैडमी, रतनपुरा, नवाबगंज, ऊधमसिंह नगर
दिनांक: 27-28 सितम्बर 2026
समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक
संपर्क: 6395677340, 9837065772, 6398640877






