(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

दिनेशपुर को विकास की बड़ी सौगात, 1.70 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
300 फैंसी विद्युत पोल एवं स्ट्रीट लाइटों को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी, मंत्री रामसिंह कैड़ा व सांसद अजय भट्ट का जताया आभार
नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर ने हृदय से किया धन्यवाद
गदरपुर खबर दिनेशपुर। नगर पंचायत दिनेशपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए 300 फैंसी विद्युत पोल एवं फैंसी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना के लिए 1 करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत एवं अवमुक्त कर दी गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी हो गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनजीत कौर ने बताया कि यह धनराशि उनके प्रस्ताव पर स्वीकृत हुई है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की स्वीकृति पर समस्त दिनेशपुर नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष मनजीत कौर ने कहा कि दिनेशपुर में फैंसी विद्युत पोल गदरपुर खबर एवं स्ट्रीट लाइटें स्थापित होने से नगर की सुंदरता बढ़ने के साथ ही प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने विकास की इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा तथा सांसद अजय भट्ट का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आगे भी लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे। विकास कार्यों की स्वीकृति से दिनेशपुर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।






