(रिपोर्ट – सागर धमीजा 98378-77981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे देश व विदेशो में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

   इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद के सौजन्य से नगर में 19 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो सनातन धर्म मंदिर गदरपुर से प्रारंभ होकर सठीमठ मन्दिर सेकेनिय रोड़ तक निकाली जाएंगी,  जिसका समय दोपहर 03बजे रखा गया है। इस दौरान नगर के काफ़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। 

   आप सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन है कि समय को देखते हुए कृपया शोभा यात्रा में अवश्य पहुंचे।