Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 98378-77981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

विधायक पांडेय ने शिव पार्वती मन्दिर में शुरू किया सफाई अभियान

गदरपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से एक सप्ताह पूर्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के मंदिरों में सफाई अभियान का आह्वान किया था।

    इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे सहित रामभक्तो ने पीएम मोदी के आह्वान पर आवास विकास स्थित पार्वती मंदिर में सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान विधायक अरविंद पांडे  सहित रामभक्तो ने पुण्य स्मरण कर साफ सफाई में जुट गए। उन्होने मंदिर व मन्दिर के बाहर झाड़ू-पौछा लगाकर साफ-सफाई को बढ़ावा दिया।

विधायक पांडेय ने शिव पार्वती मन्दिर में शुरू किया सफाई अभियान

   इस दौरान विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है, उसकी अनुरूप भाजपा अब पूरे देश में मंदिरों और उसके परिसरों को गंदगी मुक्त करने के मिशन में जुट गई है ,जिसकी शुरुआत आज आवास विकास के शिव पार्वती मंदिर से की गई है।

   बताया कि मोदी जी ने 30 दिसंबर को अयोध्या से आह्वान किया था कि स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ ग्राम, योध्या धाम। पीएम मोदी ने स्वयं इस अभियान की शुरुआत पंचवटी से की थी, जहां भगवान राम अपने वनवास के दौरान सबसे लंबे समय तक रहे थे।

 वही विधायक ने लोगो से अपील की है कि 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पर मंदिरों में भजन कीर्तन तथा अपने-अपने घरों में ‘श्रीराम ज्योति’ प्रज्ज्वलित कर, प्रभु श्रीराम की आराधना में संलग्न हों।

   इस मौके पर राकेश भुद्दी बंटी, संतोष गुप्ता, सुरेश, रमन छाबड़ा, सतीश मिड्ढा, सनी बत्रा, नरेश शास्त्री, अमित सेतिया, दीपक, हरीश, निपुण गगनेजा, हैप्पी चंद्रा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement