Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। जिला चिकित्सालय में पीपीपी मोड पर चल रहे ब्लड कलेक्शन केंद्र में शाैचालय न होने से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेशाब की जांच के लिए तो मरीज पहले घंटों लाइन में लगने के बाद केंद्र में पहुंचते हैं और फिर शौचालय न होने से पेशाब केंद्र से निकलकर शौचालय के लिए भटकना पड़ता है।

   भीषण गर्मी के साथ ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगने लगी है। डॉक्टरों की ओर से मरीजों के खून, पेशाब आदि की जांच लिखने पर कक्ष संख्या दस में पीपीपी मोड पर चल रहे ब्लड कलेक्शन केंद्र पर भीड़ लग जाती है। इससे मरीजों को खून व पेशाब की जांच कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार घंटों करना पड़ता है। पेशाब की जांच के लिए मरीज कतार में लगने के बाद जब केंद्र में पहुंचता है तो पेशाब के लिए शौचालय की सुविधा ही नहीं है। ऐसे में मरीजों ने पेशाब जांच के लिए केंद्र पर शौचालय का निर्माण कराने या फिर उसे शौचालययुक्त कक्ष में शिफ्ट करने की मांग भी की है।

   साल 2007 से यह भवन बिना शाैचालय का ही है। जिसमें ब्लड कलेक्शन केंद्र चल रहा है। शौचालय की कमी का मामला संज्ञान में है। मेडिकल कॉलेज के बिजली, पानी, शौचालय जैसे सुविधायुक्त भवन में केंद्र को शिफ्ट करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन से वार्ता की जाएगी:-डॉ. एसके सिंह, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल रुद्रपुर।

Advertisement
Advertisement