Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

देहरादून (संवाद सूत्र)। आज से नवरात्र की शुरुआत हो गई है। मंदिरों और घरों में माता रानी का दरबार सजाया गया। उत्तराखंड के कुछ खास देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की तांता लगा है। शुभ मुहूर्त में घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की गई। चार घंटे का मुहूर्त है। भक्तों ने मंदिरों के साथ घरों में विशेष तैयारी कर मां के दरबार को भव्य रूप से सजाया है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। इस बार मां घोड़े पर सवार होकर आ रही है।

   नवरात्र के पहले दिन हरिद्वार में मां मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में तड़के से ही लोगों की भीड़ जुटी। चमोली में इंद्रामति देवी मंदिर, गोपेश्वर चंडिका मंदिर, अनसूया माता मंदिर, जोशीमठ मां नंदा मंदिर और सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर में लोगों ने मां भगवती की पूजा अर्चना की।

   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर अपने आवास पर मां आदिशक्ति भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शक्तिस्वरूपा जगतजननी देवी मां से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

   ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 11:50 बजे शुरू हो गई है। मंगलवार को पहला नवरात्र है। सुबह 6:12 बजे से 10:23 बजे तक कलश स्थापना का मुहूर्त था। नवरात्र में नौ दिन आदिशक्ति मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाएगी।

Advertisement
Advertisement