Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा शक्ति केंद्र पथ सभा पूरे प्रदेश में संचालित हो रही है इस कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक नरेश हुंडिया प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मुख्य वक्ता अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव में 19 अप्रैल को अजय भट्ट जी को वोट देकर एक बार फिर संसद में पहुंचना है। बताया कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव को लेकर काफी उत्साहित है, शक्ति केंद्र और बूथ बूथ तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंचकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु आवाहन किया गया है।

शक्ति केंद्र पथ सभा के दौरान भाजपाइयों ने अजय भट्ट के पक्ष में मांगे वोट

   कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश काफ़ी तेज़ी से साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जो विजन देश के सामने रखा है, वह निश्चित तौर पर देश को आगे ले जाने वाला है। पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए बूथ शक्ति केंद्र प्रमुखों की भूमिका महत्वपूर्ण है। भाजपा एकमात्र पार्टी है, जो संगठनात्मक रूप से काम करते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

  कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक पंकज सेतिया, अध्यक्ष मुख्तार सिंह, राजेश गुंबर, राकेश भुसरी, मुनि भुसरी, गुलशन शर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, सौरभ शर्मा, मंगल सिंह, जसवीर सिंह,सतीश मिड्ढा, कृष्ण शर्मा, प्रजोत सिंह खेड़ा, समन मुंजाल, हेमंत कुमार काफी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement