Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। मुख्य बाजार की सड़क के दोनों ओर कच्चे फुटपाथ को पक्का कराया जाएगा। नगर पंचायत के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश ने चुनावी घोषणापत्र पर अमल शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को अवर अभियंता सुरेश कुमार के साथ मुख्य बाजार की सड़क के दोनों ओर कच्चे फुटपाथ की नापजोख कराई। बताया कि जल्द ही सड़क के दोनों ओर टाइल्स बिछाई जाएगी। सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू किया जाएगा। गांधी आश्रम के पास गांधी मैदान को जाने वाले रास्ते पर स्वागत द्वार के साथ अंदर पार्क बनाया जाएगा। उनके साथ सभासद बलराम मंडल, नरेश घरामी, गोपाल मिस्त्री, गोविंद राजभर, भूपेंद्र आर्य सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।