Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

कार्यालय का उद्घाटन,बुजुर्गों ने फीता काटकर किया 

जनता का प्यार मिला तो वार्ड में होगा बंपर विकास :- नाजिर

वार्ड नंबर 10 से नाजिर अली ने ठोकी सभासद पद की दावेदारी

गदरपुर। उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है नैनीताल हाईकोर्ट में हल्पनामा देने के बाद अब सरकार चुनाव की तैयारी में जुट गई है वही गदरपुर में वार्ड नंबर 10 निवासी नाजिर अली ने वार्ड नंबर 10 से सभासद पद की दावेदारी पेश करते हुए बृहस्पतिवार को अपना निजी कार्यालय भी खोला, जिस कार्यालय का उद्घाटन वार्ड के बुजुर्ग हाजी मो. हमीद (बड़े चौधरी)द्वारा फीता काटकर किया गया इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया, उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी लोगों ने नाजिर अली को शुभकामनाएं दी वही नाजिर अली ने बताया कि वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस हाई कमान और वरिष्ठ पदाधिकारी से टिकट की मांग है मुझे उम्मीद है सब बेहतर होगा! नाजिर अली ने बताया कि काफी समय से वार्ड नंबर 10 विकास कार्यों में पिछड़ा हुआ नजर आ रहा है पूर्व सभासद द्वारा वार्ड में गति के साथ विकास कार्य नही कराए अब वार्ड नंबर 10 की जनता ने परिवर्तन लाने की ठानी है और वार्ड के लोगों के आशीर्वाद/प्यार से ही आज मैंने कार्यालय खोला है वार्ड वासियों के प्यार ने ही मुझे आगे बढ़ने का हौसला दिया है इन्हीं वार्ड वासियों की प्यार के बदौलत वार्ड नंबर 10 पर जीत का परचम लहराया जाएगा।

   समाजसेवी सिब्ते नबी ने बताया कि युवाओं को आगे आना चाहिए वार्ड में बहुत सी कमियां है कई युवाओं की तैयारी चल रही है युवाओं के आने से वार्ड का विकास होगा!पारस धवन ने कहा कि कांग्रेस का कार्यालय खुला है सच की दुकान है कांग्रेस जिसे टिकट देगी उसे तन मन धन से चुनाव लड़वाएंगे और वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस का वार्ड मेंबर जिताएंगे!हाजी मो हमीद (बड़े चौधरी) ने बताया कि अभी शुरुआत है कई सारे लोग और साथ में आएंगे तरक्की होगी!फराहीम भाई ने बताया कि तैयारी पूरी है वार्ड न.10 जीतेंगे
     इस दौरान उद्घाटन में मौजूद सलीम बाबा, जाहिद हुसैन,शाकिर अली,बृजेश चौधरी (विल्लन) पारस धवन, एडवोकेट मोहम्मद मेराज, सिब्ते नबी, आमिल सलमानी, साजिद,फिरोज, शाहरुख, आमिर,आजम, शाहनवाज मलिक, कदीर, यश, आसिफ मलिक, मुजाहिद मलिक, रागिव, कदीर, आशीष, नबी अहमद, फैजान, मो मोमीन,असीम पाशा, हाजी फिरासत अली, जेद पाशा, मो रूकशाद, अकरम सलमानी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement