Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
नैनीताल: हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटाई! चुनाव कार्यक्रम को लेकर
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413 )


नैनीताल (संवाद सूत्र )- पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगाई गई रोक को हटा दिया है। जिसके बाद अब चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह 3 हफ्तों के भीतर काउंटर एफिडेविट दाखिल करे।

वहीं अब नामांकन करने की आखिरी तारीख को 3 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है, ताकि उम्मीदवारों को पर्याप्त समय मिल सके। चुनाव कार्यक्रम भी अब 3 दिन आगे बढ़ सकता है। यह पूरा कार्यक्रम राज्य चुनाव आयोग द्वारा जल्द जारी किया जाएगा।
बता दें कि अब राज्य में पंचायत चुनाव की तारीखें थोड़ी आगे बढ़ गई हैं, लेकिन चुनाव समयबद्ध रूप से होंगे। आयोग द्वारा जल्द ही संशोधित अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

बताते चलें कि राज्य सरकार की नई पंचायत चुनाव नियमावली और आरक्षण रोटेशन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिसके चलते अस्थायी रूप से चुनावों पर रोक लगाई गई थी। अब कोर्ट ने स्टे हटाते हुए चुनावी प्रक्रिया का रास्ता साफ कर दिया है।
Advertisement
Advertisement