filter: 2205; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 258.92023;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 38;

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर ‌क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे भाजपा नेता विजय अरोड़ा के आवास पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती पूनम अरोड़ा (फूला रानी) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विधायक अरविंद पांडे ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि माता-पिता का साया जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। इस दुःख की घड़ी में पूरा क्षेत्र और भाजपा परिवार अरोड़ा परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।