Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

 (कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

 गदरपुर। व्यापार मंडल द्वारा आयोजित ऋण मेले में दर्जनों बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा सैकड़ो लोगों को विभिन्न ऋण संबंधी जानकारियां देते हुए लाभान्वित किया गया।

   व्यापार मंडल द्वारा अनाज मंडी परिसर में एक विशाल ऋण मेले का आयोजन करके व्यापारियों को ऋण प्राप्त करने हेतु सुविधा देने हेतु एक अनूठी पहल की है।

   व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी गदरपुर उधम सिंह नगर में एक ऋण मेले का आयोजन करते हुए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है उन्होंने बताया कि मेले में सरकारी एवं अर्ध सरकारी बैंकों के अलावा नाबार्ड, जिला उद्योग केंद्र एवं पर्यटन विभाग द्वारा स्टाल लगाकर ऋण प्राप्त करने के नियम बताए गए।

 इस दौरान ऋण मेले में भारतीय स्टेट बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, एक्सिस बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, नैनीताल बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब सिंध बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, भारतीय रिजर्व बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को आसान ऋण संबंधी जानकारियां प्रदान की गई वही आधार कार्ड, जिला पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र और नाबार्ड द्वारा भी स्टाल लगाए गए थे।

    ऋण मेले का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़, सचिव संदीप चावला और कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लीड बैंक के एस जंगपांगी का शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।

   ऋण मेले में पहुंचे सम्मानित नागरिकों को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा, व्यापारियों को अपने व्यापार को बढ़ाने एवं विस्तार करने के लिए आसानी से ऋण प्राप्त करने के लिए नियम एवं जानकारियां उपलब्ध कराई गई । उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने के उद्देश्य से भी मातृशक्ति को ऋण प्रदान करवाने में पहल की जाएगी।

   वही इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा जो एक अनूठी पहल करते हुए ऋण मेले का आयोजन किया गया है उसके लिए वे हार्दिक आभारी है वह भी प्रयास करेंगे की श्रण का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिल सके तथा जो सब्सिडी है सीधे किसानों के ही खाते में आए इस योजना के लिए वे प्रयासरत रहेंगे।

   इस मौके पर अशोक छाबड़ा, सलविंदर सिंह कलसी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया,मनोज गुंबर, सुरेश खुराना, अभिषेक वर्मा, प्रतीक वर्मा, संजीव अरोड़ा, विशू भुसरी, दीपक कालड़ा, अजय खेड़ा, रोहित सुदामा, राकेश भुड्डी, आकाश कोचर, सोमनाथ गाबा, रविंद्र बजाज, संतोष गुप्ता ,सुरेश खुराना, राजकुमार सिंधी,सुभाष बेहड़, सतीश अनेजा,मनीष फुटेला,यशपाल गुंबर, निपुण गगनेजा, अमन, अंकित गगनेजा तमाम लोग रहे।

 

Advertisement
Advertisement