गदरपुर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से झगड़पुरी मोड़, गदरपुर में 13 एवं 14 फरवरी को विशाल लंगर का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा कार्य प्रदेश मंत्री भाजपा उत्तराखंड गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में आयोजित होगा।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गुंजन सुखीजा ने बताया कि सावन एवं कांवड़ यात्रा की तर्ज पर शिवभक्तों की सेवा सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कांवड़ियों को विश्राम, भोजन एवं जलपान की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दोनों दिन प्रातः 7:00 बजे से लंगर प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सेवा कार्य में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।
Post Views:108
Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413 रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981 कृष्णा वार्ता, गदरपुर