Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद कंगना रनौत का फूकां पुतला
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड )

( संवाद सूत्र )भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किसानों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद देशभर के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर बाजपुर में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला फूंका और राष्ट्रपति से कंगना रनौत की सदस्यता समाप्त करने की मांग की।
बता दे कि बीते दिनों भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसानों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। कंगना रनौत के बयान के बाद देशभर के किसानों और अन्य लोगों में आक्रोश देखने को मिला। वहीं इसी के चलते बाजपुर के बेरिया तिराहे पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में किसान कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला आग के हवाले किया।
इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि कंगना रनौत लगातार किसानों को लेकर विवादित बयान देती आई हैं। उन्होंने कहा कि जो बयान भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिया है, वह बहुत निंदनीय है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से कंगना रनौत की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। इस मौके पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप कंग, महिपाल सिंह यादव, कदीर अहमद, रेशम यादव, बलवीर सिंह, परमजीत सिंह, बृजेश यादव, जगजीत संधू, अंग्रेज सिंह, अमर रंधावा, तनवीर खान गुड्डू, निसार अहमद, गोल्डी कंग, रवि बंसल, बलराज सिंह, हरमीत वड़ैच सहित अन्य मौजूद रहे।
Advertisement