
(9917322413)
गदरपुर विधानसभा के तीनों मंडलों—गदरपुर, दिनेशपुर एवं केलाखेड़ा—का संयुक्त कार्यक्रम माननीय विधायक श्री अरविंद पांडे जी के कैम्प कार्यालय, गूलरभोज में ‘बजट पर चर्चा’ विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने तथा आर्थिक विकास की गति को तेज करने वाले केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया गया, जिसे लगभग 300 से अधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने देखा।

कार्यक्रम के उपरांत प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने केंद्रीय बजट को दूरदर्शी, दूरगामी, सर्वस्पर्शी एवं जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में उत्तराखंड के लिए विशेष रूप से अधिक धनराशि की व्यवस्था की गई है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी और उत्तराखंड प्रगति के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ेगा।
विधायक अरविंद पांडे ने बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी एवं केंद्र सरकार का सहृदय आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।








