राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मोहा मन
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर गूलरभोज। गुरुकुल अकादमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भारतीय संस्कृति की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
