Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) देवखड़ी नाले ने मचाया तांडव, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, घरों में भी मलवा भरा,

(संवाद सूत्र कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड )


हल्द्वानी में देर शाम के समय हुई भारी बारिश से शहर के कई जगहों पर जल भराव की स्थिति हो गई है देवखड़ी नाला पूरी तरह से उफान पर आ गया था जिसने नाले के किनारे बनी दीवार भी तोड़ दिया है।जिसका सारा पानी लोगों की घरों की तरफ आ गया है और काफी नुकसान हो गया है लोगो के कई वाहन और स्कूल की कुछ गाड़ियां भी पानी में आए कीचड़ में फस गई है,सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा ,तहसीलदार सचिन कुमार, शहर विधायक सुमित हृदयेश, निर्वतमान मेयर जोगेंद्र रौतेला समेत काठगोदाम थाना पुलिस भी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालातो का जायजा ले रही है।और लोगों के घरों से पानी की निकासी कराई जा रही है देवखड़ी नाला बरसात के दिनों में लगातार तबाही लेकर आ रहा है जिसके चलते पूर्व में भी लोगो को जान माल का नुकसान उठाना पड़ है फिलहाल हालत पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। नगर निगम से जेसीबी मशीन बुलाई गई है लोगों के घरों के आसपास से मालवा हटाने और देवखड़ी नाले से टूटी दीवार पर सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश एसडीएम परितोष वर्मा ने दिए।
हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में हुई भारी से आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है काठगोदाम से हेड़ाखान को जाने वाले मोटर मार्ग में मालवा आ गया है जिसके चलते कुछ लोग फस गए हैं जिसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और एसडीएम परितोष वर्मा को दे दी गई है सूचना मिलने पर तत्काल रिस्पांस करते हुए मौके पर जेसीबी मशीन भेज दी गई है, वही पीडब्ल्यूडी विभाग को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है काठगोदाम के रहने वाले भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट और उनके साथी काठगोदाम से 5 किलोमीटर ऊपर हेड़ा खान मोटर मार्ग में मालवा आने के चलते फस गए हैं फिलहाल सभी सुरक्षित है जेसीबी मशीन के आते ही मलवे को हटाने का काम तत्काल किया जाएगा।
Advertisement