Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे।
प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए धनीराम पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिनेमा लाइन, गदरपुर तथा बाबू पुत्र दलपत सिंह निवासी वार्ड नंबर-4, राम मंदिर, गदरपुर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि जिले में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक संजय बोरा, कांस्टेबल दिनेश सिंह एवं कांस्टेबल रविन्द्र रावत शामिल रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!