Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
गदरपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अभिषेक गुम्बर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413


शोक समाचार |कृष्णा वार्ता
गदरपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अभिषेक गुम्बर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि वार्ड संख्या-7, शिव मंदिर, गदरपुर निवासी श्री ओमप्रकाश गुम्बर जी की धर्मपत्नी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अभिषेक गुम्बर की पूजनीय माता, श्रीमती कांता रानी जी का आकस्मिक निधन हो गया है।
स्वर्गीय श्रीमती कांता रानी जी का जीवन सादगी, सेवा और उच्च संस्कारों से परिपूर्ण रहा। वे एक सरल, मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक आदर्श एवं सम्मानित मातृशक्ति को खो दिया है।
उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कृष्णा वार्ता परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि 💐
Advertisement
Advertisement