


पुष्पमालाएं पहनाकर किया अभिनंदन, बाबा बर्फानी और माता रानी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा (7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्री अमरनाथ एवं माता वैष्णो देवी यात्रा से सकुशल लौटे श्रद्धालुओं का पुष्पमालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा बर्फानी और माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ और माता वैष्णो देवी की यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा, त्याग और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं ने जिस अटूट विश्वास और उत्साह के साथ यात्रा पूरी की है, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
राजकुमार ठुकराल ने कामना की कि बाबा बर्फानी और माता रानी की कृपा सभी श्रद्धालुओं तथा प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे। इस अवसर पर संजय ठुकराल, प्रवेश बब्बर, राजकुमार भुसरी, पंकज सुखीजा, ललित बिष्ट, सुनील चुग, विक्की मुंजाल, बॉबी टुटेजा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
