Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
देहरादून- जहरीला कुट्ट आटा फूड प्वाइजनिंग मामलें में सहारनपुर से देहरादून तक पुलिस का शिकंजा, सहारनपुर पहुंची टीम ने आटे के सप्लायरों की 22 दुकानों की सील, तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार।<br><br>
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

-देहरादून( संवाद सूत्र )में मिलावटी कुट्ट का आटे की कंपलीट क्राइम कुंडली! तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार यूपी से जुड़ा कनेक्शन -: नवरात्र के व्रत में कुट्ट के पकवान खाने से बीमार हुए 335 लोग, एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती, तस्वीरें।

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से 335 से ज्यादा लोग बीमार हो गए. इन लोगों को फूड प्वाइजनिंग के बाद देहरादून के कोरोनेशन, दून हॉस्पिटल और महंत इंद्रेश अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इतने लोगों के एक साथ बीमार होने से पुलिस भी अलर्ट हो गई। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की कई टीमें उन जगहों पर छापेमारी कर रही हैं, जहां से कुट्टू के आटे की सप्लाई हुई है। हालांकि मरीजों से बात की गई तो उन्होंने कि उन्होंने अलग-अलग जगहों से कुट्टू का आटा खरीदा था। इसी सूचना के आधार सभी टीमों को अलर्ट किया गया।
नवरात्र के पहले दिन व्रत रखने के बाद एक के बाद एक व्रतियों का अस्पताल में भर्ती होना शुरू हो गया। चारों ओर से सोमवार सुबह खबरें आईं कि सैकड़ों लोगों को विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुट्टू का आटे के व्यंजन खाने से लोगों के बीमार पड़ने की घटना के बाद पुलिस ने कुट्टू के पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। पता चला है कि कुट्टू की मुख्य सप्लाई सहारनपुर के एक व्यापारी से हो रही थी।
इसे देहरादून में विकासनगर का एक व्यापारी छोटी-छोटी दुकानों में वितरित करता है। इसका मुख्य गोदाम भी मेहूंवाला में बना हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने विकासनगर के व्यापारी से पूछताछ की। इसके बाद सहारनपुर के सप्लायर, पिसारी करने वाले चक्की मालिक और विकासनगर के व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को भी दबिश देना शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि देर रात तक मुख्य आरोपियों को भी कर लिया जाएगा।नवरात्र के पहले दिन व्रत रखने के बाद एक के बाद एक व्रतियों का अस्पताल में भर्ती होना शुरू हो गया। चारों ओर से सोमवार सुबह खबरें आईं कि सैकड़ों लोगों को विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला कि इन सभी ने कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाए और फूड प्वाइजनिंग के कारण इनमें से कई बेहोश भी हो गए। सूचनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन में भी खलबली मच गई। पुलिस ने एकाएक शहर और देहात में कुट्टू का आटा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी। मरीजों से जो नाम मिले उन्हीं दुकानों पर जाकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ जाकर कुट्टू आटा जब्त किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के बाद पता चला कि लगभग सारे जिले में कुट्टू आटे की सप्लाई विकासनगर के भोजवाला रोड पर संगम विहार के लक्ष्मी ट्रेडिंग से हो रही है। पुलिस ने तत्काल इसके मालिक शीशपाल सिंह चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। उसने पुलिस को बताया कि उसका मुख्य गोदाम मेहूंवाला में है। वह कुट्टू के आटे को सहारनपुर के मोरगंज जामा मस्जिद के पास विकास गोयल की चक्की से लाते हैं। इसके बाद एक टीम को सहारनपुर
र या गया और एसएसपी सहरवाना किया गया और रनपुर से संपर्क किया गया। पता चला कि चक्की वाले को कुट्टू की सप्लाई सहारनपुर के मैसर्स गोविंद सहाय शंकर लाल से सप्लाई किया जाता है। इसके बाद वह इसे विभिन्न जगहों पर बेचता है। एसएसपी ने बताया कि अभिहीत अधिकारी खाद्य संरक्षा एवं औषिधि प्रशासन मनीष सिंह की शिकायत पर इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीमें सहारनपुर के कारोबारियों की तलाश कर रही हैं। देर रात तक कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया. मुकदमे के जांच में पता चला कि मैसर्स गोविंद सहाय शंकर लाल के मालिक दीपक मित्तल और नलनीश मित्तल ने कुट्टू शीशपाल चौहान को साबूत बेचा गया. जिसके द्वारा कुट्टू के आटे को सहारनपुर निवासी विकास गोयल की चक्की में पीसवा कर देहरादून लाया गया था और अन्य दुकानदारों को विक्रय किया गया था. जिस पर पुलिस टीमों आरोपियों के संबंध में जानकारी लेकर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पूछताछ में पुख्ता सबूतों के आधार पर तीनों आरोपी शिशुपाल सिंह चौहान, दीपक मित्तल और नलनीश को गिरफ्तार किया गया
मेहूंवाला का गोदाम सील, आटा नष्ट कराया गया एसएसपी ने बताया कि शीशपाल चौहान के मेहूंवाला स्थित गोदाम को सील कर दिया गया है। यहां से आटे को जब्त कर उसे नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा 30 दुकानों से आटा जब्त कर इसे भी प्रशानिक टीम के सामने नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा रात तक पूरे जिले में कार्रवाई की जा रही है।
इन दुकानों से आटा हुआ जब्त
1- पंत डिपार्टमेंटल स्टोर इंद्रेश रोड पटेल नगर
2- अग्रवाल ट्रेडर्स स्टोर दीपनगर
3- महालक्ष्मी ट्रेडर्स मोथरोवाला नेहरू कॉलोनी
4- कोहली ट्रेडर्स दर्शनी गेट झंडा बाजार
5- कनिष्क स्टोर चंद्रबनी, पटेलनगर,
6- सुमित स्टोर बंजारावाला, पटेलनगर
7- अंबे एंटरप्राइजेज मियांवाला फ्लाईओवर के पास,
नेहरुकालोनी,
8- भगवती ट्रेडर्स मियांवाला
9- नेगी स्टोर राजीव नगर रिस्पना, नेहरूकालोनी,
10- ज्ञानचंद स्टोर ओल्ड राजपुर
1 का स्टोर, पटेलनगर
12- सिघल स्टोर नालापानी में28- सुनील तोमर की दुकान चक्शाह नगर नेहरू कॉलोनी
29- केके अग्रवाल की दुकान दीपनगर नेहरू कॉलोनी
30- पंत डिपार्टमेंटल स्टोर इंद्रेश रोड पटेल नगरकई दुकानदार भी हुए बीमार
शुरुआत में पुलिस और प्रशासन ने 22 दुकानों को सील किया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि इनमें से कई दुकानदारों ने भी आटे से बने व्यंजन खाए और वे खुद भी बीमार हो गए। लिहाजा, इन दुकानों को शुरुआती कार्रवाई तक सीमित रखा गया है। फिलहाल दुकानें बंद करा दी गई हैं। इन्हें कुट्टू का आटा न बेचने की हिदायत दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You missed