Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
रुद्रपुर में दशकों पुरानी मजार ध्वस्त, प्रशासन और एनएचएआई ने की कार्रवाई भारी पुलिस बल तैनात -इस संबंध में पूर्व में इसे हटाने का नोटिस दिया गया था

( कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर पुलिस, प्रशासन और एनएचएआई की टीम ने सैय्यद मासूम शाह मिया और सज्जाद मिया की दशकों पुरानी मजार को ध्वस्त कर दिया।

रुद्रपुर( संवाद सूत्र) के इंदिरा चौक पर पुलिस, प्रशासन और एनएचएआई की टीम ने सैय्यद मासूम शाह मिया और सज्जाद मिया की दशकों पुरानी मजार को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और इंदिरा चैक से डीडी चैक तक यातायात बंद कर दिया गया। काशीपुर व किच्छा बायपास से वाहनों को निकाला गया, जबकि मीडिया कर्मियों को नगर निगम गेट पर रोक दिया गया। एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि, रुद्रपुर में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और एनएच की संयुक्त टीम ने तड़के बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। संयुक्त टीम ने भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से धार्मिक स्थल को ढहा दिया। इस कार्रवाई के दौरान डीडी चैक से इंदिरा चौक तक आवाजाही को बंद रखा गया था। इसके साथ ही ट्रैफिक काशीपुर बाईपास और किच्छा बाईपास में डायवर्ट किया गया था। सड़क को आठ लेन बनाया जा रहा है और इसके आड़े धार्मिक स्थल
रुद्रपुर में दशकों पुरानी मजार ध्वस्त, प्रशासन और एनएचएआई ने की कार्रवाई भारी पुलिस बल तैनात -इस संबंध में पूर्व में इसे हटाने का नोटिस दिया गया था
आ रहे थे। इस संबंध में पूर्व में इसे हटाने का नोटिक दिया गया था। इस कार्रवाई के लिए जिले के कई थानों का फोर्स जगह जगह तैनात किया गया था। पुलिस ने सुबह की खुलने वाली इसके आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया था। इस दौरान किसी ने विरोध कार्रवाई का विरोध नहीं किया। हालांकि विरोध की आशंका के चलते इस इलाके ने दोपहर 12 बजे तक भारी फोर्स तैनात किया गया है। कार्रवाई के दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट, एमएनए नरेश दुर्गापाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे

गुरु रामदास प्रॉपर्टी हमारे दुकान मकान जमीन बेचने का खरीदने के लिए संपर्क करें ( 9917322413)

Advertisement
Advertisement