Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नानकशाही नववर्ष 556 एवं चैत्र मास की संक्रांति के शुभारंभ के मौके पर आयोजित किए गए सुंदर दस्तार प्रतियोगिता में चार प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
    सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई एवं उत्तराखंड सिख मिशन काशीपुर द्वारा गुरुद्वारा साहिब में संयुक्त रूप से सुंदर दस्तार सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महीप सिंह प्रथम, सोनू सिंह द्वितीय, राजदीप सिंह तृतीय एवं लवी सिंह चतुर्थ रहे, जिन्हें वरिष्ठ किसान एवं समाजसेवी सरदार गुरमीत सिंह, सिख प्रचारक सभा के सदस्य एवं रेडरोज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अजैब सिंह धालीवाल, सिख मिशनरी कॉलेज के सदस्य हरभजन सिंह सैनी और जगजीत सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में दस्तार भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उत्तराखंड सिख मिशन काशीपुर के प्रचारक हरजिंदर सिंह ने दस्तार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दस्तार गुरु गोविंद सिंह द्वारा बख्शिश किया हुआ सुंदर ताज है जिसे हर एक सिख द्वारा अपने शीश पर सजाकर गर्व महसूस किया जाता है।वही सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई के संयोजक देवेंद्र सिंघ द्वारा बताया गया कि हर वर्ष नानकशाही नव वर्ष के मौके पर युवाओं को दस्तार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता करवा कर उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। इस मौके पर हरभजन कौर ,जगजीत सिंह सहित तमाम संगत शामिल रही।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।