Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)गदरपुर खबर ुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर भाजपा सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग और नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजक तत्व कहे जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने डीडी चौक पर प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और नैनीताल एसएसपी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में पहुंच रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नैनीताल पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह रोककर परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबरा गई है और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक कार्यक्रमों को रोकने का प्रयास कर रही है।
ममता रानी और राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जनता भाजपा की कथित नीतियों को समझ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान उमा सरकार, ज्योति टम्टा, मधु सिकदर, कमल चुघ, संध्या गुप्ता, प्रदीप यादव, विकास बंसल, रंजीत गुप्ता, जमुना प्रसाद, राजू गुप्ता, मोहन भारद्वाज, मुख्तार हुसैन, दानिश खान, दीपक प्रकाश, सतनाम सिंह, सुनील चुघ, प्रीति साना, उमर अली, योगेश चौहान, मोनिका ढाली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!