Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
गदरपुर आपत्ति जनक टिप्पणी पर कांग्रेस नेता को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

गदरपुर (उद संवाददाता)। नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान एक जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नगर के कांग्रेस नेता एवं पालिका अध्यक्ष पद की पार्टी प्रत्याशी के पति अनिल सिंह को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इस मामले में पार्टी द्वारा अनिल सिंह को कारण बताओं नोटिस भी दिया गया था लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। जिसके परिणाम स्वरूप उन पर निष्कासन की गाज गिर गई। गौरतलब हो कि चुनाव के दौरान एक मतदान केन्द्र पर किसी बात को लेकर
पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्रा जोशी के पति अनिल सिंह ने रोष में आकर खत्री समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ समाज के लोगों में भारी रोष भड़क गया। पार्टी के तमाम नेता भी अनिल सिंह की टिप्पणी पर आश्चर्यचकित रह गये। पार्टी के अन्दर आरोपी अनिल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग लगातार जोर पकड़ने लगी। मामला जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेकर अनिल सिंह को 24 जनवरी को नोटिस जारी कर 24 घंटे में लिखित स्पष्टीकरण सार्वजनिक रूप से देने के निर्देश दिये। लेकिन अनिल सिंह ने पार्टी अध्यक्ष के आदेश की अवहेलना की कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद इसे अनुशासनहीनता मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अनिल सिंह को छह साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। अब भले ही अनिल सिंह के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई हो गई है परंतु खत्री समाज का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। वह अनिल सिंह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।
Advertisement
Advertisement