Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
घर से काम पर गए व्यक्ति का दो दिन बाद शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम –
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

मृतक की गर्दन पर कुछ कटे निशान मिले, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी

गदरपुर। 2 दिन पूर्व घर से काम पर गए व्यक्ति का आज अचानक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी एवं परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुलवंतनगर निवासी 45 वर्षीय सुंदर कुमार मजदूरी के लिए 28 जनवरी की सुबह घर से काम के लिए निकला था लेकिन देर शाम घर नहीं पहुंचने पर परिजनों द्वारा सुंदर को आसपास के इलाके में ढूंढा गया लेकिन कुछ पता न चलने पर परिजनों द्वारा पुलिस थाने पहुंचकर सुंदर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को अचानक सुबह पुलिस द्वारा जब कुलवंत नगर के आसपास के इलाके की छानबीन की गई तो क्षेत्र से लगते यूपी इलाके के पीपली वन में युवक का शव बरामद हुआ। जिससे पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए, पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान परिजनों से बात करने पर पता चला कि सुंदर की किसी से कोई भी रंजिश नहीं थी, अब पूरा मामला क्या है यह पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। शव मिलने से मृतक की माँ का रोते-रोते बुरा हाल था। मृतक के परिवार में दो लड़कियां एवं एक लड़का था लड़के की उम्र 12 वर्ष है जिसमें  दोनों लड़कियों की शादी हो चुकी है। इस दौरान थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चैहान, एसएचओ मिलक खानम ज्योति सिंह, सीओ वैभव सैनी तथा अन्य पुलिस टीम मौजूद रही। इस दौरान परिजनों से बात करने पर पता चला कि सुंदर की किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं थी, अब पूरा मामला क्या है यह पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। वही एडिशनल एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने बताया है कि मृतक के गर्दन पर कुछ कटे हुऐ निशान थे। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मृत्यु की पहचान हो पाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चैहान, एसएचओ मिलक खानम ज्योति सिंह, सीओ वैभव सैनी तथा अन्य पुलिस टीम मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement