Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिर्पोट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। कांग्रेस सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी का गदरपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेता अजय गाबा के प्रतिष्ठान पर जोरदार स्वागत किया गया।

    इस दौरान अपने संबोधन में प्रकाश जोशी ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद भी अजय भट्ट ने अपनी सांसद निधि को खर्च नहीं किया, विकास का कोई कोई कार्य नहीं किया मुझे लोगों द्वारा पता चल रहा है जैसे-जैसे में मिल रहा हूं कि वह चुनाव जीतने के बाद वह आए ही नहीं मैं आपके बीच का आदमी हूं आप एक बार मेरे पर भरोसा करके मुझे जिताएं मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है बीजेपी सरकार में किसानों का बुरा हाल है मध्यमवर्गी और गरीब हो रहा है और जनता से कांग्रेस को मतदान करने की अपील की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह ने अपने संबोधन में बताया की यहां से होते हुए पहले सकेनिया अब्दुल्ला नगर होते हुए सरोवर नगर अंत में नंदपुर में सभाएं होंगी।

  इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु गाबा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह, एडवोकेट आरपी सिंह, ग्राम प्रधान शराफत अली मंसूरी, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, नगर महामंत्री मुकेश भगत, ग्राम प्रधान अध्यक्ष गुरविंदर सिंह, राजू बठला, नानक चंद बठला, इंद्रपाल सिंह संधू, कृष्ण लाल गाबा, सागर गाबा, वेद भगत, राकेश गाबा, हरी खेड़ा, गुरप्रीत सिंह, राजेश बाबा, संजीव डोडा, रोशन गाबा, राजू डुमरा, आकाश गाबा, अरशद मियां, सुल्तान भाई, अशोक बठला आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे

Advertisement
Advertisement