Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शिल्पी अरोरा को राष्ट्रीय महासचिव बनने पर दी बधाई
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

2027 चुनाव को लेकर कांग्रेस की मजबूती पर हुई चर्चा

गदरपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने पर दीदी प्रिंस शिल्पी अरोरा को बधाई देने के लिए समाजसेवी शाकिर अली उनके आवास पर पहुँचे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी से जुड़े अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
शिल्पी अरोरा को राष्ट्रीय महासचिव बनने पर दी बधाई
भेंट के दौरान उत्तराखंड युवा कांग्रेस के  ब्लॉक अध्यक्ष शाकिर अली सहित उपस्थित कांग्रेस नेताओं के बीच वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि किस प्रकार कांग्रेस पार्टी को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत किया जाए तथा उत्तराखंड एवं गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को जीत दिलाने की रणनीति तैयार की जाए।
चर्चा के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने, युवाओं व समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर सहमति बनी। सभी ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रिंस शिल्पी अरोरा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया गया और कांग्रेस संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद व्यक्त की गई।
Advertisement
Advertisement