


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(99173 22 413)

गदरपुर खबर देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गदरपुर दौरे के दौरान पुरानी दोस्ती और आत्मीय रिश्ते की झलक देखने को मिली। रोडवेज बस स्टैंड के उद्घाटन के लिए गदरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा जिलाध्यक्ष से विशेष रूप से कहा कि ठाकुर रविंद्र वीर सिंह से कहना, मुझसे आकर मिलें।”
मुख्यमंत्री के इस आत्मीय बुलावे पर ठाकुर रविंद्र वीर सिंह देहरादून पहुंचे और मुख्यमंत्री आवास पर पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच पुराने संबंधों और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।

ठाकुर रविंद्र वीर सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं बुलाए जाने पर उनका हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुराने रिश्ते को जिस आत्मीयता के साथ याद किया, वह उनके लिए बेहद सम्मान और खुशी का विषय है।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने भी पुराने परिचित ठाकुर रविंद्र वीर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात को लेकर गदरपुर क्षेत्र में भी चर्चा रही और इसे मुख्यमंत्री की सहजता एवं पुराने साथियों के प्रति आत्मीय व्यवहार के रूप में देखा जा रहा है।
