Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर।  चुनाव का बिल्कुल बज चुका है प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। 

चेयरमैन निर्दलीय प्रत्याशी जुल्फिकार को जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

    पालिका अध्यक्ष के निर्दलीय पत्याशीकि जुल्फिकार अली को  सभी वर्गों का प्यार, आशीर्वाद मिलता नजर आ रहा है।      गदरपुर के वार्ड नंबर 9 में शनिवार की रात निर्दलीय प्रत्याशी जुल्फिकार अली ने एक सभा का संबोधित किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में सभी समाज के लोगों ने अपनी भागीदारी दी। जनता को संबोधित करते हुए जुल्फिकार अली ने कहा कि मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं बल्कि आपका बेटा आपका भाई बनकर आपकी सेवा करने आया हूं गदरपुर की जनता ने विधायक बनाए,गदरपुर की जनता ने एम पी बनाए क्या गदरपुर की जनता अपने लिए एक चेयरमैन नहीं बना सकती, बना सकती है हमें सिर्फ एकजुट होने की जरूरत है उन्होंने बताया कि बड़ा अफसोस हुआ दो पर्चे खारिज कर दिए गए,वह तो गनीमत यह रही की हमारे द्वारा भी चुनाव की तैयारी की जा रही थी वरना गदरपुर में भी दिनेशपुर की तरह निकाय चुनाव जैसा नतीजा रहता, कहा कि कांग्रेस ने देश की जनता को छला है उन्होंने आने वाली 23 जनवरी को बस के निशान पर मोहर लगाकर विजई बनाने की अपील की।

     कहा कि अगर जनता का सहयोग उन्हें मिला तो सभी वर्गों का सम्मान किया जाएगा और हर वर्ग के लोगों के दुख दर्द में शामिल होकर उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

   इस दौरान जाकिर अली, लईक भाई, रिजवान अख्तर,वसीम अख्तर, फैजान खान, अरशद, नजाकत हाफिज जी, राशम भाई, नजीर भाई,करामत, विरासत, असलम, नूर हसन, वारिश,नावेद, इरफान सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।