Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
लापरवाह पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा : डीजीपी तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित, कानून व्यवस्था पर सख्त संदेश

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413+

लापरवाह पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा : डीजीपी
तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित, कानून व्यवस्था पर सख्त संदेश
देहरादून।
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान कड़ा रुख अपनाया। बैठक में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीजीपी ने देहरादून और हरिद्वार जनपद के दो चौकी प्रभारी समेत तीन उपनिरीक्षकों/निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था में लापरवाही, सिविल मामलों में अनावश्यक दखल और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऋषिकेश में महिला से जुड़े एक मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है। इस प्रकरण की जांच एसपी क्राइम हरिद्वार पितेंद्र मेहरा को सौंपी गई है।
डीजीपी ने उधम सिंह नगर के मुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण का संज्ञान लेते हुए भूमि विवादों, लैंड फ्रॉड और भ्रष्टाचार पर सख्त नियंत्रण के लिए नई गाइडलाइन जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा, कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक (दूरसंचार) कृष्ण कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
डीजीपी ने कहा कि जनता का भरोसा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसमें चूक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।