Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
देहरादून में भाजपा की प्रदेश कार्यशाला संपन्न, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी
(कृष्ण वार्ता , संवाद सूत्र गदरपुर उत्तराखंड )

देहरादून – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 के तहत देहरादून में आयोजित प्रदेश कार्यशाला से लौटकर प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 22, 23, और 24 अगस्त को ज़िलों में ज़िला सदस्यता कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 26, 27, और 28 अगस्त को मण्डल सदस्यता कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा।
       विकास शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर भी तैयारी की जा रही है। 31 अगस्त को बूथ टोली का प्रशिक्षण किया जाएगा, जिसके पश्चात सदस्यता अभियान दो चरणों में विभाजित होगा। पहला चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा।
        इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, कांग्रेस की तरह नहीं कि राजकुमार और राजकुमारी के आदेश पर सब कुछ हो, भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यों को पारदर्शिता से करती है। भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष से लेकर सदस्य तक प्रत्येक व्यक्ति अपना सुझाव दे सकता है और सवाल पूछ सकता है यही कारण है कि हमारी पार्टी का प्रत्येक सदस्य ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है।
        इस अभियान का उद्देश्य पार्टी के संगठन को और सशक्त बनाना है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। विकास शर्मा ने बताया कि यह अभियान पार्टी के विस्तार और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
         प्रदेश कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और सदस्यता बढ़ाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इस अभियान से पार्टी को राज्य में और मजबूती मिलेगी।

Advertisement