Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

देहरादून (संवाद सूत्र)। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जाने के बाद खाली हुई है। रविवार शाम को भाजपा ने इसकी सूची जारी की है।

उत्तराखंड से भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट बने राज्यसभा उम्मीदवार

27 फरवरी को होगा मतदान, शाम को मतगणना

राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। 15 फरवरी तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा। 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी का अवसर मिलेगा। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधानसभा में मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी। 

जानिए महेंद्र भट्ट के बारे में खास बातें

महेंद्र भट्ट वर्तमान में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह प्रदेश की राजनीति के अलावा कई आंदोलनों में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान वे 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे। वहीं, उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।

 भट्ट ने 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। वे 1997 में भाजपा युवामोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे। 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवामोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला। इसके बाद 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे।

  2002 से 2005 तक भट्ट युवामोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे। इसके साथ ही हिमाचल एवं महाराष्ट्र युवामोर्चा के प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभाला। 32 साल की उम्र में 2002 से 2007 तक वे उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए और विधानमंडल में मुख्यसचेतक का दायित्व संभाला। वहीं, 2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व संभाले। वे प्रदेश मंत्री, गढ़वाल संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे। 2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व संभाला।

   लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष रहे। 2012 से 2014 तक वे दोबारा उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी बने। 2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा में प्रदेश मंत्री बने। 2016 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी रहे। 2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए। 

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।