Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

डाटा एंट्री ऑपरेटर का फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले आरोपी के खिलाफ जिलाधिकारी के आदेश के बाद हुआ मुकदमा दर्ज।

देहरादून (संवाद सूत्र)। एक युवती को जिलाधिकारी कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर का फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले आरोपी के खिलाफ जिलाधिकारी के आदेश के बाद युवती के पिता की तहरीर के आधार पर थाना नगर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है।

   आरोपी ने खुद को सचिवालय में सम्पत्ति विभाग मे राज्य सम्पत्ति वर्ग -2 का अधिकारी बताया था।पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।वही जिलाधिकारी ने बताया है की रायपुर निवासी जगदीश सिंह ने अब शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी शिवानी को नौकरी दिलाने के लिए अवनीत भट्ट नाम के व्यक्ति ने डीएम के फर्जी साइन वाला पहचान पत्र दिखाकर जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया था। तहरीर के आधार आरोपी अवनीत भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement