Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद गदरपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गुलाम गौस एवं तारिक उल्ला खां उक्त दोनों के पर्चे उपजिलाधिकारी आशिमा गोयल द्वारा निरस्त किये गये।
आपको बताते चले कि पालिका के सभासद रहे परमजीत सिंह पम्मा द्वारा अध्यक्ष पद के लिये चुनाव में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी गुलाम गौस एवं तारिक उल्ला खां के खिलाफ आपत्ति जाहिर की गई थी, आपत्ति में बताया कि उक्त पर सरकारी भूमि पर कब्जा, बेदखली, तीन बच्चे आदि कई बिन्दु रखे थें, जांच के बाद परमजीत सिंह पम्मा के पक्ष में मामला आया एवं उक्त दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे को निरस्त किया गया।
आखिर अब देखने होगा कि निर्दलीय प्रत्याशी गुलाम गौस एवं तारिक उल्ला खां के पर्चे निरस्त होने का फायदा किस ओर जोर देगा, बीजेपी, काग्रेस व अन्य किसको होगा इसका फायदा यह तो अब आने वाला समय बतायेगा।

Advertisement
Advertisement