Spread the love

तीन विशेष पुलिस टीमों ने 626 शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन किया, 94 संदिग्ध लाइसेंस कब्जे में लेकर 119 शस्त्र कराए जमा

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के विरुद्ध जनपदव्यापी विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में कुल 678 शस्त्र लाइसेंस सत्यापन के लिए चिन्हित किए गए, जिनमें से अब तक 626 लाइसेंसों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। जांच के दौरान 108 शस्त्र लाइसेंस संदिग्ध पाए गए, जिनमें से 94 लाइसेंस पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही संबंधित धारकों से 119 शस्त्र थानों में जमा कराए गए हैं।
पुलिस के अनुसार बाहरी राज्यों एवं गैर जनपदों से जारी किए गए संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की भी गहन जांच की जा रही है। सभी संदिग्ध लाइसेंसों की वैधानिकता, निर्गमन प्रक्रिया तथा उनसे जुड़े अभिलेखों का परीक्षण जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध शस्त्र लाइसेंस को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!