Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोतवाली गदरपुर की बड़ी कार्रवाई साइबर अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, छत्तीसगढ़ पुलिस संग संयुक्त अभियान में दो गिरफ्तार

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर। 1.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस और कोतवाली गदरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 21 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश से निरीक्षक श्री राजीव तिवारी (तैनाती– अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर) के नेतृत्व में पुलिस टीम कोतवाली गदरपुर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर के पर्यवेक्षण में तत्काल पुलिस बल उपलब्ध कराते हुए आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
संयुक्त कार्रवाई के दौरान—
सनातन मंडल पुत्र स्व. चितरंजन मंडल, उम्र 30 वर्ष, निवासी रजपुरा नं. 2 बंगाली कॉलोनी, चौकी सकैनिया, गदरपुर को सकैनिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
योगेंद्र सिंह पुत्र शंकर लाल, निवासी दुर्गा मंदिर वार्ड नं. 04, दिनेशपुर को थाना दिनेशपुर पुलिस के सहयोग से दिनेशपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 03/2026, धारा 318(4)/317(4) बीएनएस, थाना अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर (छत्तीसगढ़) में पंजीकृत है।
ट्रांजिट रिमांड पर भेजे जाएंगे
गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा ट्रांजिट रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को साइबर अपराध के विरुद्ध बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Advertisement
Advertisement