
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डलपुरा में ‘राज्य योजना’ के अंतर्गत इंटरलॉकिंग टाइल रोड निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने पर ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से सड़क समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने इस स्वीकृति पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी व प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा का भी ग्रामीणों द्वारा विशेष रूप से आभार जताया गया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके प्रयासों एवं सतत अनुश्रवण के चलते ही यह महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत हो सका है।










