Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
हरिपुरा व बौर जलाशय पर प्रशासन सक्रिय, सर्वे कर बनेगी रिपोर्ट
(Krishna Varta gadarpur Uttrakhand)
(9917322413)

रुद्रपुर, 05 फरवरी 2026 (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरिपुरा एवं बौर जलाशय में जमा सिल्ट हटाने को लेकर सिंचाई, राजस्व, वन एवं खनन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित तथा जलाशयों की सुरक्षा की दृष्टि से सिल्ट हटाना अत्यंत आवश्यक है। अतः संबंधित विभाग वर्षाकाल से पूर्व सिल्ट हटाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सिंचाई, राजस्व, वन एवं खनन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित कर जलाशयों का सर्वे कराया जाए तथा सर्वे रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनपद की अन्य नदियों में भी यदि रिवर ड्रेजिंग की आवश्यकता हो तो सर्वेक्षण कर प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि वर्षाकाल से पूर्व आवश्यकतानुसार ड्रेजिंग कराई जा सके।
बैठक में उपजिलाधिकारी/ओसी ऋचा सिंह, डॉ. अमृता शर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी.के. दीक्षित, अधिशासी अभियंता बी.एस. डांगी, जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी शशि देव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।
हरिपुरा व बौर जलाशय पर प्रशासन सक्रिय, सर्वे कर बनेगी रिपोर्ट
हरिपुरा व बौर जलाशय पर प्रशासन सक्रिय, सर्वे कर बनेगी रिपोर्ट
Advertisement
Advertisement