Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन सख्त: एसडीएम ऋचा सिंह व थाना प्रभारी संजय पाठक ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर।   जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में       ‌आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में एसडीएम ऋचा सिंह एवं थाना अध्यक्ष/थाना प्रभारी संजय पाठक द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़कों पर गुजर रहे वाहनों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से ओवरलोडिंग, बिना परमिट संचालन, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की गई। दो गाड़ियों को सीज किया गया 12 चालान किए गए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन सख्त: एसडीएम ऋचा सिंह व थाना प्रभारी संजय पाठक ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान
एसडीएम ऋचा सिंह ने कहा कि मेले के दौरान दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा तथा नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी संजय पाठक ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि कांवड़ मेले को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।