Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
गदरपुर विकास खंड में पंचायत चुनाव के कुल 494 निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई -ग्राम प्रधान पद 188, क्षेत्र पंचायत 94 एवं सदस्य हेतु 212
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


गदरपुर (संवाद सूत्र)  त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के चलते ब्लाक गदरपुर क्षेत्र के अन्तर्गत कुल 494 निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। ब्लाक क्षेत्र के अन्तर्गत 52 ग्राम प्रधान पद के लिए 188 निर्देशन पत्र, 40 क्षेत्र पंचायत पद के लिए 94 निर्देशन पत्र तथा 212 सदस्य ग्राम पंचायत के निर्देशन की बिक्री हुई। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया दो जुलाई से पांच जुलाई तक होगी उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। पंचायत चुनाव को लेकर ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत सरगर्मियां काफी तेज हो गयी है और विभिन्न पदों के उम्मीदवार अपनी-अपनी गोटियां बिछने में लग गये है। नाम वापसी के बाद ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ठ हो पायेगी।

Advertisement