Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। छठ पर्व के सकुशल सम्पन्न होने की तैयारी को देखते हुए उप जिलाधिकारी ने क्षेत्र के गूलरभोज रोड स्थित छठ घाट का पालिका के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने घाट पर साफ-सफाई, पथ प्रकाश समेत सुरक्षा से सम्बंधित अन्य मानकों को पूरा कराने का निर्देश दिया।

सोमवार को एसडीएम आशिमा गोयल ने अधिशासी अधिकारी संजीव मल्होत्रा एवं पालिका कर्मियों के साथ रेड रोज पब्लिक स्कूल के पास छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ घाट की सफाई और छठ घाटों का रंग-रोगन तुरंत किया जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर नहर में पर्याप्त पानी छोड़े जाने के निर्देश दिए। कहा कि नगर पालिका और सिंचाई विभाग समय पूर्व छठ घाट में सफाई आदि का कार्य पूरा कर लें। चेतावनी दी कि यदि कार्यों में कोई कमी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान बिजेंद्र कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।