Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर/गूलरभोज। श्री सतगुरु दरबार रामलीला कोपा बसंत डैम के अंदर होने वाली रामलीला में राम बनवास के मंचन के दिन मुख्य अतिथि के रुप में बतौर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा नरेश हुडिया रहे।

राम बनवास के दिन मुख्य अतिथि नरेश हुड़िया रहे
     श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए नरेश हुड़िया ने स्थानीय कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर मंचन होने पर बधाई दी। कहा कि रामलीला मंचन समाज में सकारात्मक संदेश देता है। भगवान राम के जीवन से हमें सत्य, सहनशील, धैर्यवान, दयालु, आदर्श भाई और बेहतर प्रबंधन के बारे में जानते है। रामलीला से हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा तो मिलती ही है साथ हम कुशल प्रबंधन भी सीखते है। जो हमारे जीवन में सफलता का आधार बनाता है।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष किशन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष वीर सिंह बिष्ट, प्रमोद, जीत सिंह, मुकेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरमेल सिंह, समाजसेवी शम्मी बत्रा, राजू शर्मा, उदयपाल, जसवीर चीमा, बबलू चंद्र काफी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीणवासी मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।