Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट  – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर की प्रसिद्ध श्री शिव पार्वती रामलीला, श्री शिव मंदिर रामलीला एवं अनाज मंडी रामलीला द्वारा शनिवार देर शाम विजयदशमी का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों लोगों की मौजूदगी में भगवान राम द्वारा रावण का वध कर पुतला दहन किया गया, जिससे बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश गूंज उठा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे।

    विजयदशमी का पर्व इस साल भी धूमधाम से मनाया गया।  भगवान राम और रावण के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध का मंचन किया गया। हजारों की संख्या में लोग इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए जुटे। भगवान राम ने युद्ध में रावण का वध किया, जबकि लक्ष्मण ने मेघनाथ का अंत किया। इसके बाद पुतलों का दहन हुआ, जिससे बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

 भगवान राम और लक्ष्मण की शोभायात्रा जब मैदान में पहुंची, तो उपस्थित जनसमूह ने “जय श्री राम” के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। इसके बाद रावण और मेघनाथ की यात्रा भी पहुंची और दोनों के बीच लंबा युद्ध हुआ। आखिरकार, भगवान राम ने रावण का वध किया और लक्ष्मण ने मेघनाथ का अंत किया। इसके बाद पुतला दहन कर विजयदशमी का पर्व संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम को लेकर तीनो स्थानो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसओ जसवीर सिंह चौहान के नेटवर्क में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर रखा था, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

Advertisement