Spread the love


रिपोर्टर सागर धमीजा
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
विधायक पांडे ने किया डामरी रोड का शुभारंभ

गदरपुर  पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान क्षेत्रीय विधा यक ने किया 4 किलोमीटर डामरी रोड का फीता काटकर  किया शुभारंभ गदरपुर के निकटवर्ती ग्राम राजपुरा में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने राजपुरा से कुआं खेद को जाने वाला डाई किलोमीटर मार्ग व राजपुरा से खोखरा देवी मंदिर से होकर सकेनिया गदरपुर मार्ग में मिलने वाली लगभग चार किलोमीटर मार्ग बहुत जर्जर हो चुका था जिससे किसानों को अपने खेत से फसल लाने व मंदिर देवी दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी  का सामना करना पड़ता था जिसके मध्य नजर ग्राम प्रधान भजन लाल के प्रयासो द्वारा  आज सड़क का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया और इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया वहीं शिलान्यास के मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरजीत सिंह सोनू किसान धीरेंद्र मिश्रा, अवधेश कुमार, गदरपुर वार्ड न03 के पूर्व सभासद राजेश उर्फ बबलू सक्सेना, सरोवर नगर के पूर्व प्रधान राजेंद्र बर्तमान प्रधानप्रतिनिधि प्रमोद कांबोज, प्रगतिशील किसान विलोक कंबोज, जगबीर, किशन, भजन लाल, बलवीर चन्द कम्बोज, प्रीत राज, जमना दास, श्याम चन्द, सहित लोग मौजूद रहे

Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!